Eco Club

इको क्लब Eco Club ---- इको क्लब एक समूह होता है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करता है | इस क्लब के अंतर्गत पौधे लगाना, पर्यावरण Pollution को कम करना, पर्यावरण जागरूकता एवं संचेतना जैसे कार्य सम्पादित होते है | इको क्लब पर्यावरण शिक्षा में एक विशेष भूमिका निभाते है | इसके तहत विद्यार्थियों को न केबल पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है वरन उन्हें पर्यावरणीय सुधार हेतु चलाये जाने वाले कार्यक्रमो का हिस्सा भी बनाया जाता है |
Eco Club ----- 1   Promote
                        2   Operate       Environment Activities
                        3   Monitor 
प्रदशर्नी Exhibition ----- पर्यावरण के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन भी बहुत सटीक कायर्क्रम है | जनसंख्या विस्फोट, प्रदूषित जल स्रोत, कटते वन, बिना आश्रय जंगल में विचरते वन्य जीव, भूकम्प से धराशायी इमारते, अशक्त और बीमार लोग ध्वनि प्रदूशण, तेजाबी वर्षा आदि जाने कितने ऐसे विषय बिंदु हो सकते है जिनके चित्रित द्रश्य अथवा फोटोग्राफ की प्रदर्शनी लगाने से पर्यावरण का विविध रूप जन-सामान्य को प्रस्तुत किया जा सकता है |
      ये प्रदर्शनियां शहर के मध्य ऐसे स्थान पर लगाई जाती है जहां अधिक-से-अधिक लोग इन्हें देख सकें | इन्हें थोड़े-थोड़े समय के लिए अन्य नगरों व कस्बों में स्थानांतरित कर इनका लाभ उन लोगों को भी दिया जा सकता है जो सामान्यतया इस प्रकार के कार्यक्रमों से वंचित रह जाते है |
       पर्यावरण के क्षेत्र में जन-जागृति के लिए प्रदर्शनियो का आयोजन एक अच्छी विद्या है |   

Comments

Popular posts from this blog

Water Crisis - जल संकट से जूझता मानव

जल प्रवाह प्रणाली