प्रथम विश्व युद्ध की घटनाएँ -- 

प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से प्रारम्भ होकर 11 नबंबर 1918 तक चला। इस महायुद्ध में यूरोप तथा विश्व के अन्य देशो ने भाग लिया। इस युद्ध में पहली बार बड़े पैमाने पर अस्त्र - शस्त्रों का प्रयोग किया गया , जिसके कारण मानव जाति का भयंकर विनाश हुआ। युद्ध में एक ओर जर्मनी , आस्ट्रिया , हंगरी तथा दूसरी ओर रूस , फ्रांस , इग्लेण्ड और सर्विया थे। 

1914 की घटनाएँ -- 

प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत -- 28 जुलाई 1914 को आँस्ट्रिया ने सर्बिया के विरुद्ध युद्ध घोषणा कर दी। 

20 अगस्त को जर्मनी ने बेल्जियम पर आक्रमण किया , जिसमे जर्मनी की जीत हुई। 

जर्मनी का फ्रांस पर आक्रमण फ्रांसीसियों ने मार्न की लड़ाई में जर्मनी को हराकर उसे पीछे हटने पर मजबूत कर दिया। 

रूस का प्रशा पर आक्रमण टेननबर्ग की लड़ाई में रूस की हार हुई। 

ऑस्ट्रिया का पलैण्ड प्रदेशों पर आक्रमण ऑस्ट्रिया ने रूस के अधीन पोलेण्ड प्रदेशों पर आक्रमण किया , किन्तु उसे सफलता नहीं मिली। 

मित्र राष्ट्रों रूस , फ्रांस , इग्लेण्ड , सर्बिया ने जर्मनी के अफ्रीका में स्थित तोगोलेण्ड तथा कैमरून नामक उपनिवेशों पर अधिकार कर लिया। 

जापान ने 23 अगस्त को जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी , नवंबर में चीन ने भी जर्मनी के प्रभाव - क्षेत्र पर आक्रमण क्र लिया। 

नवंबर में तुर्की , जर्मनी की ओर से युद्ध में शामिल हो गया। 

1915 की घटनाएँ --

मार्च - अप्रैल में इग्लैण्ड तथा जर्मनी के बीच दो लड़ाइयाँ लड़ी गईं दोनों देशों को भारी  क्षति उठानी पड़ी। 

मित्र राष्ट्रों की ओर से इटली मई में युद्ध में शामिल हो गया। 

धुरी राष्ट्रों जर्मनी , ऑस्ट्रिया , हंगरी का 5 अगस्त को पोलेण्ड पर अधिकार हो गया। 

बुल्गारिया की सेनाओं ने सर्विया पर आक्रमण कर उस पर अधिकार कर लिया। 

इसी वर्ष पोलेण्ड में रूस की पराजय , अंग्रेजों की गेलीपोली में पराजय , मेसोपोटामिया में तुर्की द्वारा अंग्रेजों की पराजय आदि महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं। 

1916 की घटनाएँ -- 

जर्मनी तथा फ्रांस में वरदून की लड़ाई में फ्रांसीसी सेना की जीत हुई। 

मित्र राष्ट्रों एवं जर्मनी में सोमे की लड़ाई हुई। वरदून पर जर्मनी क्क कब्जा ढीला हो गया , फ्रांस की सेना ने ऑस्ट्रियन सेना को पराजित कर दिया , परन्तु जर्मनी के कारण रुसी सेनाएँ आगे बढ़ने में असमर्थ रहीं। 

मई में ऑस्ट्रिया का इटली के बड़े भू - भाग पर कब्जा हो गया। 

27 अगस्त को रूमानिया भी मित्र राष्ट्रों की ओर से युद्ध में शामिल हुआ। दो - तिहाई रूमानिया पर जर्मनी का अधिकार हो गया। 

विश्वयुद्ध के सबसे भयंकर एवं महत्वपूर्ण युद्ध जुटलेण्ड के युद्ध में अंग्रेजों की जलशक्ति की श्रेष्ठता साबित हुई तथा इग्लैण्ड की जीत हुई। 

1917 की घटनाएँ -- 

6 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका मित्र राष्ट्रों की ओर से युद्ध में शामिल हुआ। इससे जर्मनी के पैर लड़खड़ाने लगे। 

ब्रेस्ट - लिटोवस्क की सन्धि द्वारा रूसी सेना युद्ध से पृथक हो गयी। 

इसी वर्ष इग्लैण्ड ने मेसोपोटामिया को जीतकर दिसंबर में जेरुसमल में प्रवेश किया। 

1918 की घटनाएँ -- 

21 मार्च को जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध पश्चिमी सीमाओं पर तीव्र गति से युद्ध शुरू क्र दिया , उसने फ्रांसीसियों के 10,000 वर्गमील क्षेत्र पर अधिकार कर लिया। 

18 जुलाई को अमेरिका की सहायता से मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी को फ्रांसीसी क्षेत्र से बाहर निकाल दिया। 

इसी वर्ष मित्र राष्ट्रों ने तुर्की , ऑस्ट्रिया तथा बुल्गारिया की पराजित कर दिया। 9 नवंबर को जर्मन सम्राट द्वारा राजगद्दी त्याग दी गई तथा 11 नवंबर को जर्मन सरकार के प्रतिनिधि ने युद्ध - विराम संबन्धी मित्र देशों की शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए। अन्ततः 11 नवंबर को यह युद्ध समाप्त हो गया। 











































Comments

Popular posts from this blog

Water Crisis - जल संकट से जूझता मानव

Banjar Bhumi, बंजर भूमि क्यों बन रही है सर दर्द

जल प्रवाह प्रणाली