1857 के स्वाधीनता संग्राम के वीरो की वीर गाथा

1857  के स्वाधीनता संग्राम के बारे मे और 1857  के स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नेतओ की शौर्य गाथा के  बारे में आज आप पुनः अवगत करते है।  यह वो महान हस्ती है जिनके द्वारा की गयी पहल के कारण ही आज हम स्वतंत्र है, यह वो महान हस्ती है जिनको कुछ शब्द में बयां नहीं किया जासकता। यह वो महान हस्ती है जिनके बारे में हर व्यक्ती को जानने की जरूरत है , खास कर युवा वर्ग को। हम देखते है कि यदि कोई जयंती या त्यौहार होता है तो आज का युवा सोशल मीडिया पर पोस्ट तो डाल देता है। लेकिन उस जयंती या त्यौहार की बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं जानता। यही सब देखते हुए हमारी कोसिस हर युवा हर वर्ग को किसी न किसी महत्व पूर्ण जानकारी से  अवगत करना है। 

1857  के स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नेता 

     मंगल पण्डे -- 

            मंगल पण्डे बैरकपुर बंगाल की ब्रिटिश छावनी में तैनात वीर सैनिक थे।  29 मार्च 1857 को परेड के दौरान उन्होंने चर्वी युक्त कारतूसों का प्रयोग करने से इनकार कर दिया।  क्रोधित अंग्रेज अधिकारियों ने मंगल पाण्डे को हथियार डालने का आदेश दिया , तो उन्होंने दो अंग्रेज अधिकारियों लेफ्टिनेण्ट बाग एवं लेफ्टिनेण्ट जनरल हुम्सन की गोली मारकर हत्या कर दी। अंग्रजों ने 8 अप्रैल , 1857 को मंगल पाण्डे को फाँसी  सजा दी।  मंगल पाण्डे का यह बलिदान ही 1857 की क्रान्ति का तात्कालिक कारण बना। 

बहादुरशाह जफर द्वितीय -- 

                बहादुरशाह जफर भारत के अंतिम  मुगल सम्राट थे। 10 मई 1857 को मेरठ से क्रान्ति का सूत्रपात होने पर अगले दिन क्रन्तिकारी बड़ी संख्या में दिल्ली पहुँचे। क्रन्तिकारियों ने इन्हें अपना नेता चुना। बहादुरशाह जफर की वीरता के कारण तीन माह तक अंग्रेज दिल्ली पर कब्जा नहीं क्र सके। अंग्रेजों की कूटनीति के तहत बहादुरशाह जफर को बन्दी बनाकर रंगून बर्मा भेज दिया।  रंगून में ही 1862 में भहादुरशाह जफर की मौत हो गई। 

नाना साहब --

            नाना साहब का वास्तविक नाम धोंदु पन्त था। ये मराठा पेशवा विजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र थे।  अंग्रेजों ने इन्हे आठ लाख रूपये की वार्षिक पेशंन देकर बिठूर भेज दिया था। लॉर्ड डलहौजी ने इनकी पेंशन भी बंद क्र दी।  इससे गुस्साए नाना साहब ने अजीमुल्ला खां के साथ मिलकर अंग्रेज - विरोधी भावनाओं का प्रचार - प्रसार किया। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहब ने अंग्रेजों से कानपुर छीन लिया , लेकिन 6 दिसंबर 1857 को अंग्रेज कानपूर पर एक बार फिर कब्जा करने में सफल रहे। 

कुँवर सिंह -- 

        कुँवर सिंह जगदीशपुर बिहार के राजा थे। प्रथम स्वतंत्रता सग्राम में कुँवर सिंह की बहादुरी के कारण अंग्रेजों को कई स्थानों पर शिकस्त मिली ये छापामार युद्ध निति में कुशल थे। 26 अप्रेल 1858 को कुंवर सिंह की मृत्यु हो गई। 

तात्या टोपे -- 

           तात्या टोपे एक सच्चे राष्ट्रभक्त और वीर सेनानी थे इन्होंने कई मोर्चों पर अंग्रेज सेनाओं को पराजित किया। तात्या टोपे नाना साहब के प्रमुख सहयोगी थे। तात्याटोपे के एक विश्वासपात्र साथी की गददारी के कारण अंग्रेजों ने बंदी बनाकर 18 अप्रेल 1859 को उनकी हत्या कर दी थी। 

बेगम हजरत महल -- 

            बेगम हजरत महल प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लखनऊ में अंग्रेजी सेना से मोर्चा लिया। अपनी वीरता के बल पर ये कुछ समय के लिए लखनऊ को अंग्रेजों से मुक्त कराने में सफल रहीं , लेकिन जल्द ही अंग्रेजों ने लखनऊ पर फिर से अधिकार कर लिया। अंग्रेजों का सामना न कर पाने के कारण ये नेपाल चली गईं और वहीं पर इनकी मृत्यु हो गई। 

रानी लक्षमीबाई -- 

              रानी लक्षमीबाई झाँसी के राजा गंगाधर राव की पत्नी थीं।  1853 में राजा गंगाधर राव की मोत हो गई थी। गंगाधरर राव की मृत्यु के बाद रानी लक्षमोबाई ने एक बालक को गोद ले लिया। उस बालक का नाम दामोदर रव था। ह बालक की संरक्षिका बनकर स्वयं राज - काज देखने लगीं।  तत्कालीन भारतीय गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने दामोदर राव को झाँसी का राजा स्वीकार नहीं किया और गोद निषेध के सिद्धांत के तहत झाँसी को ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बना लिया।  रानी लक्षमीबाई ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को कड़ी टककर दी 1858 में यह लड़ते - लड़ते ग्वालियर के किले के बाहर वीरगति को प्राप्त हुई। 

रानी अवन्तीबाई -- 

           रानी अवन्तीबाई एक वीर साहन और निर्भीक महिल थीं।  यह रामगढ़ मध्य प्रदेश की रानी थीं।  अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए इन्होने एक सेना का गठन किया। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में इन्होने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। ये देश की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुईं।  


नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर  के आप हमारी और भी पोस्ट को पढ़ सकते है।  

Water Pollution
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-pollution.html

Global Warming
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/global-warming.html

Water Crisis
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-crisis.html

Most Imp. For You


इस तरह की और भी रोचक जानकारी के लिये हमारे साथ जुडे रहिये। हम आप के साथ और भी स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी व उनके उपचार भी साझा करेंगे। यदि ये जानकारी आप को अच्छी लगी तो हमारी वेबसइट को फॉलो करें व और भी लोगो के साथ साझा करे और एक स्वस्थ समाज बनाने में अपना योगदान दें । आप स्वस्थ रहे मस्त रहे और व्यस्थ रहे ऐसी हमारी कामना है। 

Comments

Popular posts from this blog

Water Crisis - जल संकट से जूझता मानव

जल प्रवाह प्रणाली

Eco Club