फ्रांन्सीसीयों की पराजय के कारण -- 

यूरोप में फ्रांसीसी साम्राज्यवाद की नीति -- फ्रांसीसी सरकार अत्यधिक महत्वाकांक्षा के तहत अपनी प्राकृतिक सीमा का विस्तार इटली , बेल्जियम और जर्मनी तक करना चाहती थी। भारत को लेकर फ्रांन्सीसी सरकार गम्भीर नहीं थी। इसका परिणाम यह हुआ कि भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होता चला गया।

कम्पनियों की राजनीतिक स्थिति -- ब्रिटिश कम्पनी एक निजी कम्पनी थी। किसी भी मसले पर निर्णय लेने के लिए निजी कम्पनी थी। किसी भी मसले पर निर्णय लेने के लिए ब्रिटिश कम्पनी स्वतंत्र थी। इसके विपरीत फ्रांसीसी कम्पनी एक सरकारी कम्पनी थी। आर्थिक एवं सैन्य सहायता के लिए फ्रांसीसी कम्पनी पूरी तरह से अपनी सरकार पर निर्भर थी। इस कारण फ्रांसीसी कम्पनी को अधिक सहायता नहीं मिल सकी।

फ्रांसीसी कम्पनी की दुर्बल आर्थिक स्थिति -- उस समय बंगाल आर्थिक रूप से सम्पन्न क्षेत्र था। अंग्रेजों ने बंगाल पर अधिकार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर लिया था। इसके विपरीत फ्रांसीसीयों को पाण्डिचेरी से कभी उतना लाभ नहीं मिल पाया। आर्थिक रूप से सम्पन्न होने का अंग्रेजों को युद्ध - भूमि में सीधा लाभ मिला।

यूरोप की राजनितिक स्थिति -- यूरोप में फ्रांस तथा इग्लैण्ड के बीच ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार के पश्न पर युद्ध चल रहा था। सप्तवर्षीय युद्ध में फ्रांस की सरकार को काफी क्षति हुई , जिसके परिणामश्वरूप फ्रांसीसी सरकार भारत में पर्याप्त ध्यान नहीं दे सकी परिणामश्वरूप फ्रांसीसी अंग्रेजों से हार गए।

ब्रिटिशों के कुशल युद्ध नीति व् योग्य सेनापति -- युद्ध नीति के मामले में फ्रांसीसियों के मुकाबले ब्रिटिश अधिकारी सधिक कुशल साबित हुए। ब्रिटिश सेना में लॉरेन्स , क्लाइव , सर आयरकूट साण्डर्स जैसे योग्य सेनापति थे। फ्रांसीसी सेना में केवल बुस्से और डूप्ले ही सर्वाधिक योग्य थे। फ्रांसीसी सेना के अधिकारियों में सामजस्य का आभाव भी उनकी हार का कारण बना।

ब्रिटिशों की सैन्य शक्ति -- ब्रिटिश सेना के मुकाबले फ्रांसीसी सेना की शक्ति दुर्बल थी। अंग्रेजों के पास श्रेष्ठ और शक्तिशाली नौसेना थी। उनकी थल सेना के पास भी समय से युद्ध सामग्री पहुँचाती थी।  ब्रिटिशों के पास आधुनिक अस्त्र और शस्त्र थे। वह अपने सैनिकों को अच्छा वेतन देते थे। इसके विपरीत फ्रांसीसी सेना के पास आधुनिक हथियारों और सुविधाओं का आभाव था। कम्पनी अपने अधिकारीयों पर विशवास करती थी तथा उनका हौसला बढ़ाती थी।













Comments

Popular posts from this blog

Water Crisis - जल संकट से जूझता मानव

जल प्रवाह प्रणाली

Eco Club