केन्द्र सरकार की व्यय की मुख्य मदें --

केन्द्र सरकार की व्यय की मुख्य  मदें --


पूंजीगत व्यय इसके अंतर्गत रेल , डाक व् तार , औद्योगिक विकास सार्वजनिक हित आदि पर किए जाने वाले खर्च   शामिल हैं। 

       राजस्व व्यय -- इसके अंतर्गत प्रशासन , प्रतिरक्षा , राज्यों को दिए जाने वाले सहायक अनुदान आदि शामिल हैं , जिसका विवरण निमन प्रकार है। 

राजस्व व्यय की मदें -- 


          कर्ज अथवा उधार -- समय - समय पर सरकार देश में होने वाले विकास कार्यों तथा प्रतिरक्षा पर होने वाले व्यय के लिए देशी एवं विदेशी ऋण लेती है। इन ऋणों के साथ - साथ व्यय की सबसे बड़ी मद है। 

        रक्षा सेवाएँ -- प्रतिरक्षा सेवााओं का व्यय काफी विस्तृत है।  सरकार के राजस्व खाते का बहुत बड़ा भाग इन पर खर्च होता है।  इस सेवा पर होने वाला व्यय प्रति वर्ष बढ़ाया जाता है। 

       सार्वजनिक अथवा असैन्य सेवाएँ -- इसके अंतर्गत राष्ट्रपति , संसद , मंत्रालयों , पुलिस , पेंशन आदि पर किए जाने वाले खर्च आते हैं। 

      राज्य सरकारों को अनुदान -- राज्यों के विकास के लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकारों को प्रत्येक वर्ष अनुदान डेट है। 

      कृषि तथा उद्योग -- कृषि की स्थिति सुधारने तथा उद्योगों के विकास के लिए सरकार इन पर बड़ी राशि खर्च करती है , जो सरकार की आर्थिक सेवाओं के व्यय हैं। 

     सामाजिक तथा सामुदायिक सेवाएँ -- सामाजिक सेवाएँ जैसे - शिक्षा श्रम कल्याण आदि तथा सामुदायिक सेवाएँ जैसे - कृषि , उद्योग आदि पर सरकार बड़ी राशि खर्च करती है। 

      कर - वसूली पर व्यय -- कर वसूली के कार्य के लिए बहुत से कर्मचारी नियुक्त करने की आवश्यलता पड़ती हां , जिससे सरकार पर व्यय का भार पड़ता है। 

      ऊर्जा -- ऊर्जा पर सरकार को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ती है। 

       ग्रामीण विकास तथा सिंचाई व् बाढ़ नियंत्रण -- इन मदों पर प्रतिवर्ष सरकार का अधिक खर्च होता है। 

       सब्सिडी -- गरीबों को सस्ते दामों पर भोजन आदि उपलब्ध करने के लिए सरकार को सब्सिडी के तौर पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है। 

      विज्ञानं , प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण -- विज्ञानं के क्षेत्र में उन्नति तथा पर्यावरण के विकास के लिए भी सरकार राशि खर्च करती है। 

     परिवहन तथा संचार व्यवस्था -- परिवहन तथा संच्चर व्यवस्था के विकास के लिए भी सरकार अधिक राशि खर्च करती है। 

करेन्सी व् टकसाल -- करेन्सी को छापने तथा सिक्के को ढालने में भी केन्द्र सरकार को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है।  


 नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर  के आप हमारी और भी पोस्ट को पढ़ सकते है।  

Water Pollution
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-pollution.html

Global Warming
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/global-warming.html

Water Crisis
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-crisis.html

Most Imp. For You


इस तरह की और भी रोचक जानकारी के लिये हमारे साथ जुडे रहिये। हम आप के साथ और भी स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी व उनके उपचार भी साझा करेंगे। यदि ये जानकारी आप को अच्छी लगी तो हमारी वेबसइट को फॉलो करें व और भी लोगो के साथ साझा करे और एक स्वस्थ समाज बनाने में अपना योगदान दें । आप स्वस्थ रहे मस्त रहे और व्यस्थ रहे ऐसी हमारी कामना है।

Comments

Popular posts from this blog

Water Crisis - जल संकट से जूझता मानव

जल प्रवाह प्रणाली

Eco Club