भारत के प्रमुख निर्यात --

भारत के प्रमुख निर्यात --


         कृषि संबन्धी उत्पाद -- वर्ष 2013 - 14  में भारत के कुल निर्यात में कृषि संबंधी उत्पाद की हिस्सेदारी लगभग 12% है। प्रमुख कृषि निर्यात मदों में से मसाले , जूट , खल , चाय , तम्बाकू आदि शामिल हैं। इनका निर्यात मुख्यतया संयुक्त राज्य अमेरिका , यूरोप , रूस , अफ्रीका आदि देशों को होता है। 

      अयस्क व् खनिज -- भारत में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है , इसलिए यहाँ से मैंगनीज़ , अभ्र्क , कच्चा लोहा आदि का निर्यात जापान , अमेरिका आदि देशों में किया जाता है वर्ष 2013 - 14 में 34,827 रु करोड़  निर्यात किया गया। 

     इंजीनियरिंग सामान -- भारत बड़ी मात्रा में मोटर , बिजली  सामान , टेलीफोन आदि को निर्यात करता है। श्रीलंका खाड़ी देश , सूडान , हंगरी आदि देशों को निर्यात किए जाने वाले इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात में हिस्सा लगभग 20% है। 

    चमड़ा तथा चमड़े का सामान -- भारत चमड़ा तथा चमड़े से निर्मित सामान बहुत बड़ा निर्यातक है। इसका मुख्यतया संयुक्त राज्य अमेरिका , इग्लेण्ड , फ्रांस , जर्मनी आदि देशों  किया  जाता है। वर्ष 2013 - 14 मे 34,517 रु करोड़ का चमड़ा तथा चमड़ा निर्यात सामान का निर्यात किया गया। 

    रसायन एवं संबन्धित उत्पाद -- भारत बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के रसायनों का उत्पादन करता है , जिन्हें , आँस्ट्रेलिया तथा अफ्रीकी देशों में निर्यात किया जाता है।  कुल निर्यात में इनका हिस्सा लगभग 14% है। 

    निर्मित आभूषण -- भारत सोने - चाँदी तथा कीमती पत्थरों  निर्मित आभूषणों का बहुत बड़ा निर्यातक है। इसका निर्यात मुख्यतया संयुक्त राज्य अमेरिका , ब्रिटेन , जर्मनी , फ्रांस , जापान आदि देशों में होता है। कुल निर्यात में इसकी हिस्सेदारी लगभग 13 % है। 

     पेट्रोलियम उत्पाद -- पिछले एक दशक में भारत पेट्रोलियम उप - उत्पादों  बहुत बड़ा उत्पादक बन गया है। इसके कुल निर्यात में लगभग 20% हिस्सेदारी है। 

   वस्त्र -- भारत सिले - सिलाए वस्त्र का बहुत बड़ा उत्त्पादक राष्ट्र है। यहाँ के निर्मित वस्त्र पुरे विश्व में निर्यात किए जाते हैं। अधिकांश निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका , ब्रिटेन , फ्रांस , जापान , इण्डोनेशिया आदि में होता है। 

    मसाले -- भारत विभिन्न प्रकार के मसालों के उत्पादन में विश्व प्रसिद्ध हैं। मसालों का निर्यात मुख्यतया इग्लेण्ड, जापान, रूस, नेपाल आदि देशों में किया जाता है। वर्ष 2013-14 में 15,981 रु करोड़ के मसालों का निर्यात किया गया। 

पटसन उत्पाद -- पटसन उत्पाद  मामले में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। यहाँ से पटसन निर्यात मुख्यतः अमेरिका , अर्जेण्टीना , आँस्ट्रेलिया , रूस , आदि देशों को किया जाता है। वर्ष 2013-14  में 2,296 रु करोड़ के पटसन का निर्यात किया गया। 

जूट का सामान -- भारत के निर्यात व्यापर में जूट प्रमुख है। इससे निर्मित वस्तुएँ - बोरे , टाट , कालीन , गलीचे , रस्से , तिरपाल आदि निर्मित किए जाते हैं। 

चाय -- भारत द्वारा विश्व में चाय का निर्यात सबसे अधिक किया जाता है। इसके प्रमुख ग्राहक संयुक्त राज्य अमेरिका , ईरान , आँस्ट्रेलिया , कनाडा आदि राष्ट्र हैं। 



 नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर  के आप हमारी और भी पोस्ट को पढ़ सकते है।  

Water Pollution
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-pollution.html

Global Warming
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/global-warming.html

Water Crisis
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-crisis.html

Most Imp. For You
इस तरह की और भी रोचक जानकारी के लिये हमारे साथ जुडे रहिये। हम आप के साथ और भी स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी व उनके उपचार भी साझा करेंगे। यदि ये जानकारी आप को अच्छी लगी तो हमारी वेबसइट को फॉलो करें व और भी लोगो के साथ साझा करे और एक स्वस्थ समाज बनाने में अपना योगदान दें । आप स्वस्थ रहे मस्त रहे और व्यस्थ रहे ऐसी हमारी कामना है।

Comments

Popular posts from this blog

Water Crisis - जल संकट से जूझता मानव

जल प्रवाह प्रणाली

Eco Club