NOISE POLLUTION ध्वनि प्रदूषण
ध्वनि प्रदूषण
वातावरण में चारो तरफ फैली अनिच्छित या अवांछनीय ध्वनि को ध्वनि प्रदूषण कहा जाता है। यह अनिच्छित ध्वनि आज के आधुनिक समाज का एक हिस्सा बन गयी है। हम या कोई उपकरण जो भी ध्वनि पैदा करता है वह तरंगो के रूप में हमारे कानों तक पहुंचती है और हम उनको सुनते है। जब ये तरंगे स्पष्ट होती है तब तो हम तक आवाज आती है लेकिन जब यह स्पष्ट नहीं होती तो आवाज हम तक नहीं आती। वैज्ञानिकों के अनुसार जो भी ध्वनि तरंग पैदा होती है वह नष्ट नहीं होती , बल्कि उसका प्रभाव कम हो जाता है। या उसकी तरंगे धीरे - धीरे कमजोर होकर माध्यम में विलीन हो जाती है। अगर ध्वनि उसी तरह पैदा होती रही तो एक दिन ऐसा आ सकता की माध्यम जल और वायु में इतनी तरंगे मिल जाएँगी की जब गम आवाज करेंगे तो उसकी तरंग भी माध्यम में विलीन हो जाएँगी और हमे सुनाई नहीं देंगी और ऐसी स्थिति में सभी भरे हो जायेंगे।
ध्वनि प्रदूषण के श्रोत --
ध्वनि प्रदूषण का श्रोत ध्वनि , शोर व आवाज ही है चाहे वह किसी भी प्रकार से पैदा हुई हो। TV ,रेडियो , कूलर ,स्कूटर , कर , बस , आदि घरेलू उपकरण , वासिंगमसिन ,लाउडस्पीकर तथा दूसरे स्वछातमक उपकरणों के आलावा सभी प्रकार की आवाज करने वाले साधन , उपकरण या कारक ध्वनि प्रदूषण के श्रोत होते है।
ध्वनि प्रदूषण के कारण --
औद्योगिक संस्थाओ द्वारा -- शोर प्रदूषण का एक कारण उद्योग एवं उनकी चलती मशीनों की आवाज या शोर है। आज उद्योगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है साथ में उनमे प्रयुक्त मशीनों का आकर भी वृहत से वृहत्तर होता जा रहा है। उद्यगों में प्रयुक्त विभिन्न मशीनों के धर्षण से शोर प्रदूषण अधिक होता जा रहा है। छोटे उद्यगों से भी शहर होता है। विषेषकर जहाँ तोड़ने ,कूटने , काटने आदि का कार्य होता है।
परिवहन के साधनों द्वारा -- वर्तमान शहरी सभ्यता में परिवहन के साधन सर्वाधिक शोर प्रदूषण के कारण है। स्थलीय परिवहन के बिभिन्न साधन जैसे - ट्रक , बस , मोटर - साइकिल , स्कूटर ,गाड़ी पुलिस के वाहन रेल आदि सभी शोर प्रदूषण का कारण बनते है। इनमे प्रयुक्त हॉर्न सायरन आदि शोर का कारण बनते है। बहन के चलने से इंजन की आवाज तथा रेल के धर्षण द्वारा उत्तपन्न शोर का कारण है।
मनोरंजन के साधनों द्वारा -- मनोरंजन के साधनो ने वर्तमान में जो एक प्रमुख परिवर्तन आया है वह है - इलेक्ट्रानिक माध्यमों से तेज संगीत का प्रचलन। यह केवल सार्वजनिक स्थलों पर ही नहीं अपितु घरों में भी अत्यधिक प्रचलित हो चला है। धार्मिक उतसवों , सामाजिक समारोहों पर शोर व् संगीत मनोरंजन करता है। वही शोर प्रदूषण होता है।
अन्य कारक -- शोर प्रदूषण के कारणों के अतिरिक्त भी अनेक सामान्य एवं दैनिक कार्यों से शोर प्रदूषण होता है यथा सड़क मार्ग के लिए इंजन चलना , चुनावों का प्रचार , धार्मिक कथा - कीर्तन , विवाह स्थलों में बेण्ड का प्रयोग , खनिज खनन आदि।
शोर प्रदूषण के श्रवण प्रभाव --
शोर प्रदूषण से मानव सर्भादिक प्रभवित होता है। मानव पर भी उसकी श्रवण शक्ति पर शोर का प्रभाव अत्यिधिक होता है। अत्यधिक शोर के स्थनों पर रहने वालों में आंशिक या पूर्ण व्हरपन आ जाता है। 80 देसिवल से अधिक ध्वनि का श्रवण शक्ति पर विपरीत प्रभाव होने लगता है तथा 120 से अधिक देसिवल वाला शोर ऐसे इतना विकृत कर देता है की कानों की सम्बेदनशीलता लगभग समाप्त हो जाती है। 150 देसिवल की ध्वनि त्वचा को जला सकती है। कानों के अतिरिक्त मानषिक तनाव एवं सरदर्द का एक कारण शोर प्रदूषण है। शोर का प्रभाव ह्रदय एवं पाचन तंत्र पर भी होता है।
शरीर - क्रियात्मक विकार -- शोर प्रदूषण के कारण दैनिक जीवन में सामाजिक तनाव , लड़ाई - झगड़े , मानशिक अस्थिरता , पागलपन आदि दोष बभी हो जाते है। शोर द्रष्टि - विक्षोभ भी उतपन्न हो जाता है , और निंद्रा के समय सिमा तथा गुणता भी कम हो जाता है इस प्रकार पूर्ण मानशिक तथा भौतिक स्वस्थय प्रभावित होता है।
शोर प्रदूषण पर नियंत्रण के उपाय --
1 वे उद्योग जिनसे अत्यधिक शोर होता हो उन आवादी वाले क्षेत्रों से इतना दूर स्थापित करना चाहिए की उसके सभी शोर का प्रभाव न हो।
2 उद्योगों में मशीनों का उचित रख - रखाव होना चाहिए।
3 पुराने वाहन जो अत्यधिक शोर करते है उनके सड़कों पर चलने पर रोक लगाना आवश्यक है।
4 वाहनों में प्रयुक्त हार्न एवं सायरन की ध्वनि को अत्यधिक तेज न करके मधुर बनाया जा सकता है। हार्न के अनावश्यक प्रयोग पर रोक लगाना चाहिए।
5 नगर में भी यदि अधिकांश सड़कें एक मार्गी होंगी तो वाहन तेजी से चलेंगे तथा हार्न का प्रयोग भी कम करना होगा।
6 सघन व्रक्षारोपण भी शोर प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा।
नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर के आप हमारी और भी पोस्ट को पढ़ सकते है।
Water Pollution
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-pollution.html
Global Warming
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/global-warming.html
Water Crisis
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-crisis.html
Air Pollution
Environment Pollution
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/types-of-pollution-ENVIRONMENT-POLLUTION.html
Pradushan Ke Karan
Ozone Layer
Most Imp. For You
इस तरह की और भी रोचक जानकारी के लिये हमारे साथ जुडे रहिये। हम आप के साथ और भी स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी व उनके उपचार भी साझा करेंगे। यदि ये जानकारी आप को अच्छी लगी तो और भी लोगो के साथ साझा करे और एक स्वस्थ समाज बनाने में अपना योगदान दें । आप स्वस्थ रहे मस्त रहे और व्यस्थ रहे ऐसी हमारी कामना है।
Comments
Post a Comment