विदेशी व्यापार
विदेशी व्यापार --
विदेशी व्यापार सामान्यतः दो पक्षों के मध्य वस्तुओं तथा सेवाओं के होने वाले लेन - देन को व्यापा र कहते है। जब यह व्यापार एक ही देश के अन्दर विभिन्न पक्षों के मध्य हो ,तो इसे घरेलू या आंतरिक व्यापार कहते हैं , लेकिन जब व्यापार दो देशों के मध्य होता है , तो उसे विदेशी व्यापार या अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं। भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका मध्य होने वाला व्यापार विदेशी व्यापार कहलाता है।
एनातोल मुराद के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार दो राष्ट्रों के बीच होने वाला व्यापार है।
विदेशी व्यापार के प्रकार या अंग --
आयात -- यदि दूसरे देश से किसी वस्तु या सेवा को खरीदा या प्राप्त किया जाता है , तो उसे आयात कहा जाता है।
निर्यात -- जब देश में निर्मित किसी वस्तु या सेवा को दूसरे देश को बेचा अथवा विक्रय किया जाता है , तो उसे निर्यात कहा जाता है।
पुनर्निर्यात व्यापार -- पुनर्नियात को निर्यात हेतु आयात भी कहा जाता है अर्थात जब कोई देश किसी वस्तु का आयात उसके निर्यात के लिए करता है , तो उसे पुनर्निर्यात कहा जाता है।
विदेशी व्यापार की मदें -- किसी भी देश को अन्य दूसरे देशों के साथ तीन प्रकार की मदों में व्यवहार करना पड़ता है
1 दृश्य मदें -- इसमें वे सभी भौतिक वस्तुएँ शामिल हैं , जिनका आयात एवं निर्यात किया जाता है।
2 अदृश्य मदें -- इनमें सभी प्रकार की सेवाओं का आयात तथा निर्यात किया किया जाता है जैसे - बीमा आदि।
3 पूँजी अन्तरण -- इसमें उन सभी मदों को शामिल किया जाता है , जिनका समबन्ध पूँजी के लेन - देन से होता है।
विदेशी व्यापार तथा आर्थिक उन्नती --
विदेशी व्यापार -- विकसित देशों के आर्थिक विकास का इतिहास इस बात का प्रमाण है की विदेशी व्यापार का विस्तार आर्थिक विकास में अत्यन्त सहायक होता है। विदेशी व्यापार भारत जैसे विकासशील देश के लिए और भी लाभदायक है। इससे न केवल निर्यात को बढ़ाबा मिलता है बल्कि आयात के माध्यम से आधुनिक मशीनरी और अन्य आवश्यक वस्तुएँ भी प्राप्त होती हैं।
Water Pollution
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-pollution.html
Global Warming
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/global-warming.html
Water Crisis
https://loveyourself211.blogspot.com/2019/07/water-crisis.html
Most Imp. For You
इस तरह की और भी रोचक जानकारी के लिये हमारे साथ जुडे रहिये। हम आप के साथ और भी स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी व उनके उपचार भी साझा करेंगे। यदि ये जानकारी आप को अच्छी लगी तो हमारी वेबसइट को फॉलो करें व और भी लोगो के साथ साझा करे और एक स्वस्थ समाज बनाने में अपना योगदान दें । आप स्वस्थ रहे मस्त रहे और व्यस्थ रहे ऐसी हमारी कामना है।
Comments
Post a Comment